
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यू ज़ीलैंड को 4 विकेट से हरा कर ख़िताब अपने नाम किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम 25 साल बाद न्यू ज़ीलैंड को शिकस्त देने में कामियाब रही। 2000 में न्यू ज़ीलैंड ने सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत को हराकर जीत हासिल की थी।
सातवां ICC ख़िताब हासिल किया
न्यू ज़ीलैंड को करारी शिकस्त देने के बाद , भारतीय टीम ने अपना सातवां ICC ख़िताब हासिल कर लिया है और आठ टीमों वाले टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज कर ली है। भारत हमेशा से एक मज़बूत टीम रहा है। भारतीय टीम 2003 और 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी और 2019-21 व 2021-23 विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल तक पहुंच चुकी है.

क्या बोले कप्तान शर्मा ?
वहीं मैच जीतने के बाद , इंटरव्यू के दौरान रोहित शर्मा ने सभी अफवाहें साफ़ करते हुए रिटायरमेंट लेने से मना कर दिया। रोहित शर्मा ने कहा , ‘मैं वन – डे फॉर्मेट से सन्यास नहीं ले रहा हूँ , कृपया अफवाहें मत फैलाइये’।
के एल राहुल की परफॉरमेंस के बारे में पूछे जाने पर रोहित शर्मा ने कहा , ‘के एल कई सालों से भारतीय टीम के लिए चुनौतीपूर्ण काम कर रहा है , के एल का सेमिफाइनल और फाइनल जीतने में काफी बड़ा योगदान रहा है’।

कप्तान रोहित शर्मा ने इस जीत को देश के नाम समर्पित करते हुए कहा , ‘ये जीत पुरे देश के लिए है, हमे पता है की पूरा देश हमारे साथ है। उन्होंने आगे कहा , ‘जब आप फाइनल में जीत अपने नाम करते हैं, खासकर भारत में तो हमे पता है की हमे पुरे देश का समर्थन है’।

अब तक चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीमें
साल | विनर | नतीजा |
---|---|---|
1998 | साउथ अफ्रीका | वेस्टइंडीज को 4 विकेट से हराया |
2000 | न्यूजीलैंड | भारत को 4 विकेट से हराया |
2002 | भारत-श्रीलंका (संयुक्त विजेता) | मैच बेनतीजा रहा |
2004 | वेस्टइंडीज | इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया |
2006 | ऑस्ट्रेलिया | वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया |
2009 | ऑस्ट्रेलिया | न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हराया |
2013 | भारत | इंग्लैंड को 5 रनों से हराया |
2017 | पाकिस्तान | भारत को 180 रनों से हराया |
2025 | भारत | न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया |
