TCS मैनेजर मानव शर्मा के सुसाइड ने फिर एक बार सोशल मीडिया पर पुरुषों की ‘मेन्टल हेल्थ ‘ को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग इस केस को अतुल सुभाष के केस से जोड़ कर देख रहे हैं । मानव शर्मा की मौत से लोगों में आक्रोश है।
आगरा के रहने वाले मानव शर्मा, जो TCS में मैनेजर थे, ने 24 फरवरी की सुबह आत्महत्या कर ली। परिवार के अनुसार, वे पत्नी निकिता के ‘एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर’ और ससुराल वालों से परेशान थे। आत्महत्या से पहले 6.57 मिनट की वीडियो में उन्होंने न्याय प्रणाली से निराशा जताई और पुरुषों के साथ न्याय की अपील की।
क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, आगरा के रहने वाले मानव शर्मा TCS कंपनी में एक मैनेजर थे , करीब साल भर पहले उनकी शादी निकिता से हुई थी। आत्महत्या के बाद मानव के परिवार वालों ने बताया की वे अपनी पत्नी निकिता और अपने ससुरवालों से बेहद परेशान थे। मानव के माता – पिता और बहन का कहना है की मानव निकिता के ‘एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ‘ की वजह से तनाव में थे।
साथ ही परिवार वालों का आरोप है की कानून व्यवस्था से तंग आकर मानव से यह कदम उठाया। मानव जुडिशल सिस्टम से हताश थे। उन्हें लगता था की कानून निकिता का ही साथ देगा। सुसाइड से पहले अपनी 6 .57 मिनट की वीडियो में भी मानव ने इस बात का ज़िक्र किया है।
बता दें की सुसाइड से पहले मानव ने सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम के दौरान कई बातें कहीं। मानव ने वीडियो में सिस्टम के खोखले पैन को लेकर बात की। उन्होंने पत्नी द्वारा हो रही प्रताड़ना का भी ज़िक्र अपनी वीडियो में किया। अंत में मृतक ने सिस्टम से आग्रह कर कहा की पुरुषों के साथ न्याय करें और जुडिशल सिस्टम में बदलाव करें।
24 फरवरी की सुबह करीब 5 बजे मानव ने अपने कमरे में फांसी लगा कर अपनी जान देदी। घटना की जानकारी होते ही परिवार वाले तुरंत मानव को मिलिट्री अस्पताल ले गए , जहाँ डॉक्टरों द्वारा मानव को मृत घोषित कर दिया गया। फ़िलहाल, परिवार ने निकिता और उसके परिवार के खिलाफ़ FIR दर्ज करवाई है। मामले की जांच अभी चल रही है। निकिता और उसका परिवार घर से फरार है।
मानव की बहन ने लगाए आरोप
मानव की बहन आकांक्षा का कहना है की मानव पुलिस कार्यवाही की धमकी के चलते तनाव में आगये थे। उनका कहना है की मानव को सुसाइड करने के लिए उकसाया गय। आकांक्षा ने बताया की उनके भाई मानव को जताया गया की वह (पत्नी निकिता) आसानी से तलाक स्वीकार नहीं करेगी। जिसके चलते मजबूरन अंत में उन्होंने अपनी जान लेना ही सही समझा।
पिता ने क्या कहा ?
मानव के पिता नरेंद्र कुमार शर्मा (रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर) का कहना है की बहु निकिता आये दिन घर में झगडे करती थी और पुरे परिवार को झूठे मुकदमे में फ़साने की बात करती थी, जिस वजह से मानव परेशान रहता था। पिता ने बताया की बहु बेटे मानव को छोड़ कर अपने प्रेमी के साथ रहने की भी धमकी आये दिन दिया करती थी।
पिता का आरोप है की 23 फरवरी को बेटा और बहु मुंबई से घर लौटे थे। उसी दिन बेटा पत्नी को मायके छोड़ने गया। आरोप है की इस दौरान पत्नी के घरवालों ने मानव को धमकाया। जिससे बेटे की मानसिक स्तिथि और ख़राब होगयी। घरवालों की मांग है की मानव को जस्टिस दिया जाये।
निकिता ने वीडियो जारी कर बताया सच
हालाँकि, पत्नी निकिता ने इन आरोपों को पूरी तरह से झुठला दिया है। उनका कहना है की मानव डिप्रेस्ड रहते थे , इस कारण उन्हें शराब की भी लत लग गयी थी। वे रोज़ शराब पी कर उनपर अत्याचार करते थे। निकिता ने एक वीडियो जारी कर बताया की मानव ने पहले भी कई दफ़ा अपने आप को मारने की कोशिश की है। निकिता ने कई बार उन्हें आत्महत्या करने से रोका है।
पत्नी का आरोप है की मृत्यु से पहले उसने मृतक की बहन आकांक्षा को कई बार कहा था की मानव सुसाइड की बात कर रहे हैं, परन्तु उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया , बल्कि निकिता को सो जाने को बोल दिया। उनका कहना है की मानव को बचाया जा सकता थ। मामले को गंभीरता से न लेने के कारण ऐसा हुआ।

