दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वित्त वर्ष 2025 -26 का बजट पेश किया है। मंगलवार को दिल्ली विधानसभा में पेश किया गया यह बजट बेहद दिलचस्ब है। ख़ास बात ये है की यह बजट 27 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पेश किया गया पहला बजट है। दिल्ली मुख्यमंत्री ने दिल्ली को एक लाख करोड़ रुपये की सौगात दी है। दिल्ली को मिलने वाला ये बजट पिछले साल के मुकाबले 31.5 % ज़्यादा है।
किन -किन छेत्रों पर दिया है ध्यान?
दिल्ली सरकार ने इस बजट में यमुना नदी की सफाई ,महिला सशक्तिकरण ,बुनियादी ढाँचे का सुधार ,पानी और सीवरेज सुधार ,शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं शामिल हैं। साथ ही बजट में गरीबों और झुग्गी -झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के लिए घर देने की योजना भी पेश की गयी है। इसके अलावा छात्रों और युवाओं के लिए नयी योजनाएं लायी जाएंगी, जिनमें स्कॉलरशिप, फ्री कोचिंग और रोज़गार से जुड़ी योजनाएं शामिल होंगी।
AAP पर साधा निशाना
बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भ्रष्टाचार और अक्षमता का दौर अब खत्म हो गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि AAP सरकार ने अपने लिए शीश महल बनवाया, जबकि भाजपा गरीबों के लिए घर बनाएगी।
रेखा गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने लाखों रुपये टॉयलेट की सीट्स पर खर्च कर दिए, लेकिन उनकी सरकार झुग्गी-बस्तियों में नए शौचालयों का निर्माण करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पिछली सरकार ने दिल्ली को लूटा, लेकिन जनता ने अब भ्रष्टाचारियों को सत्ता से हटा दिया है।
भाजपा सरकार ने यह भी दावा किया कि अब दिल्ली को केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कई योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया जा सकेगा।

