Bihar Elections 2025: बिहार में 2025 के अंत तक विधानसभा चुनाव होने की संभावना है और इसी के साथ राजनितिक गलियारों में भी हलचल तेज़ हो गयी है। सभी राजनितिक दल बिहार की गद्दी पाने के लिए अपनी एड़ी चोटी का ज़ोर लगा रहे हैं। इस बीच महागठबंधन के प्रमुख नेताओं की तीसरी बड़ी बैठक हुई जिसमे चुनावी रणनीति को लेकर अहम चर्चा की गयी।
बैठक के पश्चात आरजेडी (RJD) नेता तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया की 20 मई को होने वाले मजदूरों के हड़ताल का INDI गठबंधन पूर्ण समर्थन करेगा। साथ ही गठबंधन के कार्यकर्ता मजदूरों के साथ सड़क पर उतरेंगे। तेजस्वी यादव बोले , ‘यह सिर्फ हड़ताल नहीं , संघर्ष का प्रतीक है ‘।

243 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी
आरजेडी सांसद मनोज झा का दावा गठबंधन सभी 243 सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगा और पूरी एकता के साथ चुनाव लड़ेगा। मनोज झा बोले महागठबंधन में किसी प्रकार का मतभेद नहीं है और महागठबंधन किसी भी प्रकार के भ्रम में नहीं रहने वाला।
महागठबंधन के सभी दल बिहार विधानसभा 2025 के चुनाव को भाजपा -जेडीयू गठबंधन के खिलाफ निर्णायक लड़ाई मांग रहे हैं। INDI गठबंधन के बीच सीट बटवारे का फैसला मई के अंत तक साझा घोषणा पत्र में आने की संभावना है।