महाराष्ट्र के नागपुर में सोमवार ,17 मार्च को औरंगज़ेब की कब्र से शुरू हुआ ये विवादित मामला हिंसा और आगजनी तक पहुँच गया। ये हिंसा की घटना नागपुर शहर के महाल इलाके में हुई जहाँ दो समुदाय के लोगों के बीच हिंसा ,पत्थरबाज़ी और आगजनी की खबर सामने आयी। साथ ही कुछ लोगों द्वारा पुलिस से मार -पीट और पथराव की भी खबर आयी। हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। Watch Full Video

